लिंग के आधार पर छात्र-शिक्षकों की भावनात्मक परिपक्वता, सामाजिक परिपक्वता एवं नैतिक निर्णय का तुलनात्मक अध्ययन

Authors

  • अनिता मेहता शोधार्थी, शिक्षा विभाग, साई नाथ विश्वविद्यालय, राँची, झारखण्ड Author
  • डॉ. बाबु राम मौर्या प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, साई नाथ विश्वविद्यालय, राँची, झारखण्ड Author

Keywords:

भावनात्मक परिपक्वता, सामाजिक परिपक्वता, नैतिक निर्णय, छात्र-शिक्षक, लिंग-आधारित तुलना

Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के हजारीबाग जिले में स्थित बी.एड. महाविद्यालयों के छात्र-शिक्षकों की भावनात्मक परिपक्वता, सामाजिक परिपक्वता एवं नैतिक निर्णय का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना था। शोधकर्ता ने इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया तथा यादृच्छिक स्तरीकृत प्रतिचयन तकनीक द्वारा कुल 200 छात्र-शिक्षकों (100 पुरुष व 100 महिला) का चयन किया। आँकड़ों के संकलन हेतु यशवीर सिंह एवं महेश भार्गव द्वारा निर्मित भावनात्मक परिपक्वता मापनी, डॉ. नलिनी राव की सामाजिक परिपक्वता मापनी तथा डॉ. रंजना कुमारी के नैतिक निर्णय परीक्षण का प्रयोग किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन एवं टी-परीक्षण विधि का प्रयोग किया गया। शोध परिणामों से ज्ञात हुआ कि महिला छात्र-शिक्षिकाओं की भावनात्मक एवं सामाजिक परिपक्वता पुरुष छात्र-शिक्षकों की तुलना में सार्थक रूप से उच्च स्तर की पाई गई, तथा नैतिक निर्णय के क्षेत्र में भी दोनों समूहों के बीच सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर देखा गया। अध्ययन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ प्रस्तुत करता है।

Downloads

Published

2024-05-28

Issue

Section

Articles

How to Cite

लिंग के आधार पर छात्र-शिक्षकों की भावनात्मक परिपक्वता, सामाजिक परिपक्वता एवं नैतिक निर्णय का तुलनात्मक अध्ययन. (2024). INTERNATIONAL JOURNAL OF MANAGEMENT RESEARCH AND REVIEW, 14(3), 124-130. https://ijmrr.com/index.php/ijmrr/article/view/678